जिलाधिकारी बिजनौर द्वारा मतदेय स्थलों का निरीक्षण, बी०एल०ओ० को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
आज दिनांक 22 फरवरी, 2026 को जिलाधिकारी बिजनौर द्वारा जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तैनात बी०एल०ओ० को फार्म-6, 7 एवं 8 भरवाये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा बी०एल०ओ० को निर्देशित किया गया कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने, अपात्र/मृत मतदाताओं के नाम विलोपित कराने एवं प्रविष्टियों में संशोधन संबंधी प्रपत्र समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण कराए जाएं।
साथ ही आमजन को फार्म-6 (नया नाम जोड़ने हेतु), फार्म-7 (नाम विलोपन हेतु) एवं फार्म-8 (संशोधन हेतु) के संबंध में जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध एवं अद्यतन रखी जा सके।