logo

मतदाता सूची निस्तारण में तेजी, 85 प्रतिशत मैपिंग पूर्ण अतिरिक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_दुद्धी तहसील क्षेत्र अंतर्गत महुली उच्च प्राथमिक विद्यालय में मतदाता सूची में त्रुटियों के निस्तारण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। नोटिस प्राप्त मतदाताओं के अभिलेखों की जांच कर बीएलओ द्वारा मौके पर ही त्रुटि सुधार एवं मैपिंग का कार्य किया गया।
निरीक्षण के लिए अतिरिक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी दुद्धी बालेंदु शेखर पहुंचे। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित बीएलओ को निर्देश दिया कि त्रुटि सुधार एवं मैपिंग की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन हो सके।
अधिकारी ने बताया कि महुली एवं पोलवा क्षेत्र में लगभग 85 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि कोरगी क्षेत्र में बीएलओ लालचंद एवं ऊषा देवी द्वारा शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य को भी निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार सहित शिवपूजन त्रिपाठी, मोहम्मद सिकंदर, तेज बहादुर, ममता देवी, रविशंकर, सूबेदार प्रसाद, संतोष कुमार, खुशी, सुधीर कुमार, श्यामदेव, मुस्तकीम एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर समय रहते संबंधित बीएलओ या कार्यालय से संपर्क कर सुधार अवश्य कराएं, जिससे आगामी निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

32
2170 views