
बीआरसी से शैक्षिक भ्रमण पर जा रहे बस को चेयरमैन राकेश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
#बच्चों का ज्ञानवर्धन यात्रा शुरू: गोरखपुर के शैक्षिक स्थलों की एक्सपोजर विजिट पर 100 बच्चे#
बृजमनगंज/ महाराजगंज l
बृजमनगंज: आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज वार्ड नंबर 9 स्थित बीआरसी से राष्ट्रीय अविष्कार कार्यक्रम के तहत ब्लॉक की स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में शामिल 100 बच्चों को गोरखपुर के विभिन्न शैक्षिक स्थलों की एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल और खंड शिक्षा अधिकारी अगणित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।इस एक्सपोजर विजिट में बच्चे गोरखपुर के चिड़ियाघर, तारामंडल, नौका विहार, गोरखनाथ मंदिर, रेलवे म्यूजियम और एम्स जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक स्थलों से अवगत कराना और उनके ज्ञान में वृद्धि करना है।
बच्चों के साथ अध्यापक विनय कुमार पाठक, अखिलेश कुमार यादव, पंकज कुमार गुप्ता, कमलेश सिंह, राकेश यादव और अविनाश चौरसिया भी हैं। अध्यापकों का कहना है कि यह यात्रा बच्चों के लिए बहुत ही लाभदायक होगी और उन्हें नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा।