
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज समिति की कार्यकारिणी की घोषणा हुई
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय हितकारिणी समिति झालावाड़ के नगर अध्यक्ष विश्वास जोशी ने संरक्षक मंडल सुरेश शर्मा, रतनलाल गौतम, नरेश जोशी, ललित शर्मा, राजेन्द्र जोशी की अनुशंसा तथा संरक्षक रघुनंदन आचार्य व परामर्शदाता देवकीनंदन गौतम के परामर्श से नई कार्यकारिणी घोषित की।
इस दौरान योगेंद्र गौतम युवा अध्यक्ष, गोपीचंद शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्वदेश शर्मा, ललित द्विवेदी, शिव जोशी, दीपक गौतम उपाध्यक्ष बनाए गए। वहीं महावीर शर्मा व सौरभ गौतम महामंत्री, दिनेश धनवंतरी व अशोक गौतम संगठन मंत्री, भवानीशंकर शर्मा कोषाध्यक्ष, रतनलाल गौतम सहकारिता प्रकोष्ठ, ललित शर्मा मीडिया प्रभारी, ओमप्रकाश गौतम सेक्टर प्रभारी प्रमुख तथा पिंटू तिवारी व प्रवीण चतुर्वेदी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।
महिला मंडल अध्यक्ष दीपिका शर्मा ने उमा गौतम सांस्कृतिक प्रभारी, राजकुमारी शर्मा व दिव्या गौतम महामंत्री, जयमाला तिवारी व ज्योति जोशी सांस्कृतिक सचिव, सुषमा गौतम कोषाध्यक्ष, मधुलिका शर्मा व ज्योति शर्मा महासचिव, प्रीति गौतम व चिंतामणि शर्मा संगठन मंत्री, पिंकी शर्मा उपाध्यक्ष, अंजू पंचोली सांस्कृतिक सह सचिव सहित संध्या शर्मा, आभा जोशी, भारती शर्मा, मंजू शर्मा, रीना गौतम, अंजली आचार्य, बसंत दूबे, चंद्रप्रभा शर्मा, कमलेश भारद्वाज, सुनिता जोशी, लता शर्मा, इंद्रा जोशी, सुशीला शर्मा, जीविषा गौतम, अर्चना शर्मा, आशा गौतम व कल्पना गौतम को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
Aima media jhalawar