तखड़िया खाळ में पक्का नाला निर्माण की मांग
किशनगंज | कस्बे की प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पूर्व सरपंच व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सतेंद्र धाकड़ ने मुख्यमंत्री, विधायक डॉ. ललित मीणा व कलेक्टर के नाम पत्र भेजा है। जिसमें कस्बे के समीप स्थित फुटा कुआ पर जलझूलनी एकादशी पर देव विमानो के स्नान के लिए घाट बनवाकर सौंदर्यीकरण करवाने, कस्बे के समीप बहने वाले तखडिया खाळ पर बिना रोक के पानी निकासी के लिए पुलिया मय पक्का चौड़ा नाला बनाने, कस्बे में पुरानी तहसील वर्तमान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के समाने से अमलावदा रोड़ बालिका छात्रावास तक सीसी रोड़ मय नाली बनाने, दिलोद एनिकट के रूके हुए निर्माण कार्य को पुनः प्रारंभ करवाने की मांग की है। साथ ही कस्बे के एनएच 27 पर दोनों सुव्यवस्थित लिंक रोड निर्माण करवाने की मांग की है।
Aima media jhalawar