logo

छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर महादेव सेवा समिति द्वारा सेवा और समर्पण

छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर महादेव सेवा समिति द्वारा सेवा और समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती रेणुका सिंह जी के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनहत में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित कर मरीजों के बीच खुशियाँ बाँटी गईं।
कार्यक्रम के दौरान मरीजों से आत्मीय संवाद कर उनका हाल-चाल जाना गया तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामनाएँ की गईं। जीवनदीप समिति के सदस्यों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री रामप्रताप सिंह मरावी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा एवं जीवनदीप समिति के सदस्य श्री संदीप साहू, श्री मनोज त्रिपाठी, श्री नंदकुमार नवासी, श्रीमती उमा साहू सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नवरत्न पांडे, श्री जयकरण साहू, श्री हर्ष साहू, श्री विजय साहू, श्री उमेश ठाकुर एवं श्री सुरेश ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जनसेवा ही सच्ची राजनीति का आधार है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

10
565 views