logo

प्रथम देव बहिरादेव की तपोस्थली पर 'स्व. चन्दरेज सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता 2026' का भव्य शुभारंभ

ओमप्रकाश सिंह बूढ़नपुर आजमगढ़: 21 फरवरी, 2026
आज शनिवार को जनपद के पौराणिक एवं पवित्र तपोस्थली प्रथम देव बहिरादेव के प्रांगण में शिक्षाविद एवं उद्योग विद्यालय इण्टर कालेज कोयलसा से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक स्वर्गीय चन्दरेज सिंह की स्मृति में एक भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री धर्मेन्द्र सिंह (MLC, गोरखपुर) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय चन्दरेज सिंह के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है।
इस स्मृति प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय चन्दरेज सिंह के सुपुत्रों श्री कौस्तुक सिंह (AD Basic, अयोध्या) एवं श्री गुडलक सिंह (नगर पंचायत बूढ़नपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि व भावी प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख कोयलसा) द्वारा किया गया है। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना और अपने पूज्य पिता की स्मृतियों को जीवंत रखना है।
उद्घाटन समारोह के दौरान राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे।
श्री प्रशांत सिंह (पूर्व प्रत्याशी, अतरौलिया विधानसभा)
श्री विनोद राजभर (जिलाध्यक्ष, भाजपा लालगंज)
श्री गुड्डू सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता)
श्री हर्षित सिंह (युवा नेता)
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच टीचर्स इलेवन बनाम हर्षित सपोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रथम पुरस्कार विजेता को 2 लाख रुपए इनाम रखा गया है।

3
768 views