logo

साल 1978 में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब कांग्रेस नेता भोलानाथ पांडेय और देवेंद्र पांडेय ने इंदिरा गांधी की रिहाई की मांग को लेकर इंडियन एयरलाइंस की

साल 1978 में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब कांग्रेस नेता भोलानाथ पांडेय और देवेंद्र पांडेय ने इंदिरा गांधी की रिहाई की मांग को लेकर इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC 410 का अपहरण कर लिया। यह घटना आपातकाल के बाद की राजनीतिक उथल पुथल के दौर में हुई थी, जब जनता पार्टी की सरकार सत्ता में थी और मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री थे।

20 दिसंबर 1978 को लखनऊ से दिल्ली जा रही फ्लाइट ने उड़ान भरी ही थी कि दोनों युवक जबरन कॉकपिट में घुस गए और पायलट को धमकाया। उन्होंने विमान को नेपाल या बांग्लादेश ले जाने की मांग की, लेकिन ईंधन कम होने के कारण विमान को वाराणसी में उतारने पर सहमति बनी।

वाराणसी में रातभर वार्ता चली। अपहरणकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की बिना शर्त रिहाई समेत कई मांगें रखीं। यात्रियों की स्थिति बिगड़ने लगी तो आपात द्वार खोला गया, जिससे कई यात्री बाहर निकल गए। अंततः बातचीत के बाद दोनों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

गिरफ्तारी के समय पुलिस को पता चला कि जिन हथियारों के दम पर विमान हाईजैक किया गया था, वे असल में खिलौना पिस्टल और क्रिकेट बॉल थे।

बाद में 1980 में जब इंदिरा गांधी दोबारा सत्ता में आईं, तो दोनों को विधानसभा चुनाव का टिकट मिला और वे विधायक बने। भोलानाथ पांडेय दो बार बलिया से विधायक चुने गए।

3
679 views