logo

पीलीभीत के ब्लॉक बिलसंडा स्थित हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में निकली भर्तियां।

उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत के ब्लॉक बिलसंडा में स्थित हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में अध्यापक, अध्यापिका एवं ऑफिस संचालन हेतु विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली है। हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल सी बी एस ई से मान्यता प्राप्त अंग्रजी माध्यम का विद्यालय है। यह विद्यालय अपनी उत्तम शिक्षा पद्धति एवं श्रेष्ठ अनुशासन के लिए क्षेत्र में जाना जाता है। विद्यालय के प्रबंधक विक्रम नरेश जायसवाल एवं डायरेक्टर डॉ गौरव शुक्ला के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य किए गए हैं। विद्यालय के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त हो इसको लेकर के विद्यालय में योग्य उम्मीदवारो से विभिन्न पदों के सापेक्ष आवेदन मांगें गए है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलवीर सिंह के अनुसार टी जी टी एवं पी आर टी के प्रत्येक विषय , डांस म्यूजिक टीचर, खेल शिक्षक, लाइब्रेरियन, रिसेप्शनिस्ट एवं कार्यालय सहायक के विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकली है। जो भी अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन करना चाहते है वे अपना रिज्यूमे 8923888718 पर भेज सकते है। इन पदों के लिए इंटरव्यू बरेली स्थित होटल सीता किरन में दिन रविवार दिनांक
22 -2-26 को प्रातः10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक होगा।

8
769 views