logo

हिंदुस्तान दैनिक के वरिष्ठ पत्रकार श्री विधि सिंह का आकस्मिक निधन..

हिंदुस्तान दैनिक अखबार के वरिष्ठ पत्रकार श्री विधि सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। पत्रकारिता जगत के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने दीर्घ पत्रकारिता जीवन में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया।
उनकी लेखनी सदैव सत्य, न्याय और जनसरोकारों की पक्षधर रही। अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा एवं उच्च मानवीय मूल्यों के कारण वे सहकर्मियों और समाज के बीच अत्यंत सम्मानित थे।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
AIMA MEDIA NEWS परिवार दिवंगत आत्मा की शांति हेतु विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
विनम्र श्रद्धांजलि
मो० आरिफ फारूकी
सोशल मीडिया एक्टिविस्ट
AIMA MEDIA GONDA

1
100 views