logo

श्रद्धालुओं ने संजीवनी ज्वाला लब्धिमंदिर मे नवदीप जलाएं

गुरु सत्यज्वाला द्वारा श्री संजीवनी ज्वाला लब्धि मंडल की घोषणा

बेंगलूरु (दलपतसिंह भायल )शहर के मंजुनाथा लेवुट आर. टी. नगर स्थित श्री संजीवनी ज्वाला लब्धि मंदिर में गुरु सत्यज्वाला के पावन सानिध्य में शुक्रवार की महाआरती के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। काफी भक्तों ने ज्वाला मैया के दरबार में अपनी मनोकामना हेतु मन्नत कलश में मन्नत पर्ची भी डाली एवं प्रत्येक श्रद्धालु ने बारी-बारी से नवदीप भी जलाएं।

मंदिरजी में श्रद्धालुओं ने मातारानी के जाप भी अंतःकरण से सामुहिक रुप में किए। इस दौरान गुरु सत्यज्वाला ने संजीवनी ज्वाला मैया की चन्द्रप्रभु की भक्ति एवं मातारानी के कईं मार्मिक दृष्टांत सुनाए। इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव ने श्री संजीवनी ज्वाला लब्धि मंडल की घोषणा भी की एवं डॉ. नीतू राठौड़ को मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया जिसका करतल ध्वनी से उपस्थित महिलाओं ने मातारानी के जयकारों के साथ स्वागत किया। डॉ. नीतू राठौड़ के साथ संजीवनी ज्वाला लब्धि मंडल में आरती बेन, रीटा खारीवाल, मीना बेन, इन्द्रा बेन, गुलाब बेन, राखी बेन, भाग्यवती पटवा, रेखा बेन, रिंकू बेन, मंजु बांठिया, संतोष मुणोत, इन्द्रा कवंर भी शामिल हुई।

इस अवसर पर कैलाश सकलेचा, महावीरजैन, महेन्द्र धारीवाल, विकासजैन, दलपत सिंह भायल, दिनेश सकलेचा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

पूज्य गुरूदेव के निवास स्थान पर महाचमत्कारी शीघ्रफलदायिनी सर्व मनोकामना व मन्नत पूर्णेश्वरी मनोवांछितादायिनी, परचापूरक लक्ष्मीदायिनी, संतानदायिनी, हाजराहजुर जिनशासन के आठवें तीर्थंकर श्री चन्द्रप्रभुस्वामी की अधिष्टायिका श्री संजीवनी ज्वालामालिनी देवी का नयनरम्य मंदिर है, ज्वालामालिनी की श्वेतवर्ण प्रतिमा बहुत ही मनभावन है। मातारानी जहां साक्षात स्वरूप में विराजमान है। मैया के दरबार में अंतःकरण से ध्याने वाले श्रद्वालुओं की हर मन्नत सदा पूरी होती है। आरटी नगर बेंगलोर में जैन धर्म का भारत का पहला श्वेताम्बर शास्त्रोक्त संजीवनी ज्वालामालिनी देवी का मंदिर है। जहां देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शनार्थ आते है और अपनी मनोकामना एवं मन्नत पूरी करने के लिए शुक्रवारको माता के दरबार में नवदीप जलाकर मन्नत मांगते है मातारानी अक्षर भक्तों की मनोकामना पूरी करती है। श्री चन्द्रप्रभुस्वामी की अधिष्टायिका श्री संजीवनी ज्वालामालिनी देवी अपने भक्तों के लिए सदा अजेय है।

1
0 views