logo

नवागत क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह का व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत, सुरक्षा व समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

संवाददाता: देव ठाकुर

बिल्सी। बिल्सी सर्किल के नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह का नगर के व्यापारियों द्वारा शुक्रवार को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उनसे मुलाकात कर व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश लड्ढा महेश्वरी के नेतृत्व में जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मृगांक जैन, जिला चेयरमैन चंद्रसेन महेश्वरी, तहसील अध्यक्ष अजीत वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष सचिन असावा, युवा नगर अध्यक्ष विशाल बाबू वार्ष्णेय सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। इस दौरान पत्रकार संजीव राणा, विवेक सिंह चौहान, नरेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने क्षेत्राधिकारी से बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा व्यापारियों को सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की अपेक्षा व्यक्त की। इस पर क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उनकी किसी भी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारी बिना किसी औपचारिकता के सीधे उनसे मिल सकते हैं और समय रहते समस्याओं का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों ने नवागत क्षेत्राधिकारी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद

5
298 views