logo

रमा खलखो के पास शहर के विकास का विज़न और दूर दृष्टि है - शिल्पी नेहा तिर्की


झारखंड सरकार के कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की आज रांची नगर निगम चुनाव में कांग्रेस समर्थित मेयर उम्मीदवार श्रीमती रमा खलखो जी के पक्ष में मतदान की अपील की .
उन्होंने कहा ये चुनाव शहर की सरकार चुनने का है . मेयर का पद ना तो राजनीतिक है और ना ही धार्मिक . ये पद निगम क्षेत्र में पार्षदों के बीच बेहतर समन्वय के साथ शहर का विकास करने का है . पूर्व की मेयर के अहंकार और निजी स्वार्थ की वजह रांची का विकास नहीं हुआ . आपसी विवाद के बीच जनता पिसती रही . याद रहे अगर धर्म के नाम पर प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे , तो शहर का विकास पीछे छूट जाएगा . इस लिए योग्य , अनुभवी , सभी धर्म - जाति को साथ लेकर चलने वाले उम्मीदवार का चयन जरूरी है . श्रीमती रमा खलखो के पास शहर के विकास का विजन और दूर दृष्टि है . एक फिर से रमा खलखो को मौका दे कर शहर के विकास पर मुहर लगाए .

0
24 views