
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल व्यवस्था का विस्तार
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल व्यवस्था का विस्तार
संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया को निरंतर आगे बढ़ाते हुए मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संध्या आरती एवं शयन आरती की बुकिंग प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था पारदर्शिता, सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लागू की जा रही है।
•अब श्रद्धालु दोनों आरतियों के लिए केवल मंदिर की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही बुकिंग कर सकेंगे
https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/�
1)संध्या आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगी।
2)शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होगी।
•दोनों ही आरतियों के लिए प्रति श्रद्धालु ₹250/- (शीघ्र दर्शन के समान) शुल्क निर्धारित किया गया है। बुकिंग फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व (प्रथम आओ, प्रथम पाओ) के आधार पर की जाएगी।
•दोनों आरतियों हेतु प्रवेश द्वार क्रमांक 1 निर्धारित किया गया है।
1)संध्या आरती के लिए प्रवेश का अंतिम समय सायं 6:00 बजे रहेगा।
2)शयन आरती के लिए प्रवेश का अंतिम समय रात्रि 10:00 बजे रहेगा।
•दोनों आरतियों के निर्धारित समय के दौरान चलित दर्शन की प्रक्रिया भी संचालित की जाएगी, जिससे श्रद्धालु सुव्यवस्थित रूप से दर्शन लाभ प्राप्त कर सकें।
मंदिर समिति का उद्देश्य डिजिटल माध्यम से पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल व्यवस्था सुनिश्चित करना है, जिससे अधिकाधिक श्रद्धालु सुगमता से आरती एवं दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Department of Religious trusts & Endowments, MP
Collector Office Ujjain
#JansamparkMP