मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा डूडा का प्रभार अनुविभागीय अधिकारी गोपद बनास को
सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा आदेश जारी कर प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टि से राकेश शुक्ला प्रभारी डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोपद बनास को अपने कार्य के साथ-साथ आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी जिला सीधी एवं जिला शहरी विकास प्राधिकरण अधिकारी जिला सीधी का प्रभार सौपा गया है।