छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती शाइन स्मार्ट स्कूल, सोनबरसा में धूमधाम से मनाई गई
AIMA MEDIA/जितेंद्र चौबे
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती शाइन स्मार्ट स्कूल, सोनबरसा में उत्साहपूर्वक संपन्न
सिसवा बाजार/महाराजगंज। वीरता, शौर्य और देशभक्ति के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती सोनबरसा स्थित शाइन स्मार्ट स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सिद्ध चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और स्वराज स्थापना के महान संकल्प पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े होने, मातृभूमि की रक्षा करने तथा सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।