logo

रायगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र दो बैटरी चोरी आरोपी गिरफ्तार

🚨 आरोपी मिथलेश महतो के विरुद्ध हत्या, आगजनी और आबकारी एक्ट के पूर्व से दर्ज हैं गंभीर मामले
🚨 चोरी की बैटरियां बरामद कर दोनों आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
रायगढ़, 19 फरवरी । ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में खड़े ट्रक से बैटरी चोरी की घटना पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बैटरियां बरामद कर ली हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ट्रक से चोरी की गई 02 नग बैटरी कीमती करीब 15,000 रुपये जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मामले में प्रार्थी आनंद अग्रवाल (46 वर्ष), निवासी बैकुंठपुर, थाना कोतवाली रायगढ़ ने 17 फरवरी 2026 को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करता है। उसका ट्रक क्रमांक CG-04-DF-8511 का चालक 15 फरवरी की शाम ट्रक को मिशनरी ऑफ चैरिटी, छातामुड़ा रोड के सामने खड़ा कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब चालक ट्रक के पास पहुंचा तो देखा कि बैटरी बॉक्स टूटा हुआ है और उसमें लगे 02 नग बैटरी चोरी हो चुके हैं। प्रार्थी द्वारा अपने स्तर पर तलाश करने के बाद बैटरी नहीं मिलने पर थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 303(2)+ 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय कर पुलिस टीम को संदिग्धों की तलाश में लगाया गया। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र का रहने वाला ननकी निषाद उर्फ चिल्ली चोरी की बैटरी बेचने के लिए ट्रक चालकों से संपर्क कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्टनगर पुलिस

4
266 views