पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव: हिंसक झड़प, 8 छात्र हिरासत में
पटना, 19 फरवरी 2026: पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया के दौरान बुधवार देर रात विभिन्न छात्र संगठनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में हिंसक भिड़ंत हो गई। कैंपस में तनाव चरम पर पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस को भारी फोर्स के साथ उतरना पड़ा।चुनावी उन्माद में संगठनों के समर्थक आमने-सामने भिड़ गए। मामला बिगड़ते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और हालात संभाले। सिटी एसपी पटना मध्य भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीरबहोर थाना सहित आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया। रात भर छात्रावासों में सघन छापेमारी चली, जिससे कोई बड़ी घटना रुक गई।मिंटो छात्रावास से 8 छात्रों को हिरासत में लिया गया। इनमें से एक का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। सभी से पूछताछ जारी है।प्रशासन की तैयारी कैंपस में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात।चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्राथमिकता।स्थिति नियंत्रण में, लेकिन सतर्कता बरती जा रही।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई होगी। छात्रों से अपील की गई है कि शांति बनाए रखें।