बिहार में माओवाद पर एसटीएफ का शिकंजा, 150 से अधिक गिरफ्तार..इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण
बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने राज्य में माओवादियों के खिलाफ विशेष अभियान को तेज कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पिछले एक वर्ष में 150 से अधिक माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि कई इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है।
मुंगेर, लखीसराय और जमुई जैसे जिलों में STF की लगातार कार्रवाई से माओवादी गतिविधियां काफी सीमित हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि कड़ी कार्रवाई के चलते माओवादी अब झारखंड से सटे सीमावर्ती इलाकों तक सिमट गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, इस व्यापक अभियान से बिहार में माओवाद की कमर टूट चुकी है। उल्लेखनीय है कि उत्तर बिहार को पहले ही नक्सलमुक्त घोषित किया जा चुका है।
STF का कहना है कि राज्य में शांति और विकास सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।