नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति ने सीएम ने नाम ज्ञापन दिया
राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार को प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम बृजेश कुमार चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इसमें साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के संदर्भ में नर्सिंग ऑफिसर देवीसिंह को दोषमुक्त करने एवं 1964–65 के सर्कुलर के अनुसार नर्सिंग स्टॉफ को आपातकालीन परिस्थितियों में रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर की श्रेणी में मानकर दवा प्रिस्क्राइब करने की अनुमति प्रदान करने की मांग की। जिला संयोजक ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि इस प्रकरण में देवीसिंह को दोषी मानने के कारण झालावाड़ सहित प्रदेश के नर्सेज में आक्रोश है। नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति मांग करती है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नर्सिंग ऑफिसर देवीसिंह को दोषमुक्त किया जाए। इस अवसर नर्सिंग ऑॅफिसर प्रवीण, ईश्वर लाल, घनश्याम मीणा, प्रहलाद रमन, जुगराज मीणा, सुरेश मीणा, रामस्वरूप मीणा, रामकवार, धनराज आदि उपस्थित रहे। Aima media झालावाड़