लोगों को जागरूक कर दिलाई शपथ
ब्लॉक क्षेत्र में 16 से 28 फरवरी तक चलाए प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान के तहत बुधवार को दुकानदारों तथा वाणिज्य संस्थाओं के संचालकों से अधिकारियों ने समझाइश की।
बीडीओ हर्ष कुमार महावर ने बताया कि दुकानदारों व वाणिज्य संस्थाओं के आस-पास से प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने को लेकर दुकानदारों व वाणिज्य संस्थाओं के संचालकों को एकल उपयोगी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग करने वालों को जुर्माने की कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी। इस दौरान सहायक अभियंता, अतिरिक्त विकास अधिकारी नवलकिशोर मीणा, कनिष्ठ अभियंता, कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं ब्लॉक कॉर्डिनेटर पुरुषोत्तम शर्मा आदि मौजूद थे।
Aima media झालावाड़