logo

➡️ *थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना के दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

➡️ *थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोर/अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गयी 01 मोटर साइकिल बरामद*-


घटना का विवरणः-
अवगत कराना है कि दिनांक 15.02.2026 को वादी रोहित कुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी काकंरकुई थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर की लिखित तहरीर पर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटर साइकिल रजि0 न0 यू0पी0 11 बीएक्स 6787 को चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर मु0अ0स0 96/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

पुलिस कार्यवाहीः-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वाराउपरोक्त वाहन चोरी की घटना का संज्ञान लेकर वाहन चोरी की घटना में शामिल अभियुक्तों की शीग्र गिरफ्तारी एंव चोरी गये वाहन की बरामदगी हेतु दिशा निर्देश दिए।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री कपिल देव के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 18.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में चोरी की घटना सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर वाहच चोर अभियुक्त 1.अमरदीप उर्फ़ माठु पुत्र पहल सिंह निवासी ग्राम ताहरपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर 2. विकास पुत्र प्रीतम सैनी निवासी मौहल्ला शैदमीर कस्बा व् थाना झिंझाना जनपद शामली हाल पता किराये का मकान सचिन का सेंट्रल पार्क कोढ़ी कॉलोनी थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर को आवास विकास में काशीराम कॉलोनी को जाने रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया ।जिनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में चोरी गयी 01मोटर साईकिल प्लेटिना UP11BX6787 बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः–
1. अमरदीप उर्फ़ माठु पुत्र पहल सिंह निवासी ग्राम ताहरपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर
2. विकास पुत्र प्रीतम सैनी निवासी मौहल्ला शैदमीर कस्बा व थाना झिंझाना जनपद शामली हाल पता किराये का मकान सचिन का सेंट्रल पार्क कोढ़ी कॉलोनी थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर
बरामदगी का विवरणः-
 01 मोटर साईकिल प्लेटिना (UP11BX6787)

गिरफ्तार अभियुक्त अमरदीप का आपराधिक इतिहास -
1. मु0अ0सं0 281/21 धारा 379/411 भा0द0वि0 चालानी थाना जनकपुरी सहारनपुर
2. मु0अ0सं0 342/21 धारा 379/411 भा0द0वि0 चालानी थाना कुतुबशेर सहारनपुर
3. मु0अ0सं0 633/17 धारा 25 आयुध अधि0 चालानी थाना सदर बाजार सहारनपुर
4. मु0अ0सं0 448/21 धारा 379/411 भा0द0वि0 चालानी थाना सदर बाजार सहारनपुर
5. मु0अ0सं0 455/21 धारा 379/411 भा0द0वि0 चालानी थाना सदर बाजार सहारनपुर
6. मु0अ0सं0 456/21 धारा 411/414/420/465 भा0द0वि0 चालानी थाना सदर बाजार सहारनपुर
7. मु0अ0सं0 457/21 धारा 4/25 आयुध अधि0 चालानी थाना सदर बाजार सहारनपुर
8. मु0अ0सं0 531/21 धारा 3/25 आयुध अधि0 चालानी थाना सदर बाजार सहारनपुर
9. मु0अ0सं0 667/25 धारा 60 आबकारी अधि0 चालानी थाना सदर बाजार सहारनपुर

गिरफ्तार अभियुक्त विकास का आपराधिक इतिहास -
1. मु0अ0सं0 727/24 धारा 60 आबकारी अधि0 चालानी थाना सदर बाजार सहारनपुर


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः–
1. उ0नि0 विमल कुमार सैनी थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर
2. उ0नि0 सुशील कुमार थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर
3. है0का0 881 धीरज कुमार थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर
4. का0 385 सुशील कुमार थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर
5. पीआरडी 3450 जोगिन्दर सिंह थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर

0
12 views