logo

जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण

*जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण*

खैरथल / हीरालाल भूरानी
जब सेवा साधना बन जाए और प्रकृति के प्रति संवेदना जीवन का मूल मंत्र है तब पावन संकल्प जन्म लेते हैं मानव सेवा और लोक कल्याण की इसी दिव्य चेतना को साकार रूप प्रदान करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा *प्रोजेक्ट अमृत*के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान के चौथे चरण का भव्य शुभारंभ रविवार 22 फरवरी 2026 प्रातः 8:00 से 12:00 बजे तक परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार समस्त भारत में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है
संत निरंकारी मंडल अलवर के प्रेस एवं मीडिया विभाग अमृत खत्री ने बताया कि इसी क्रम में अलवर मे कोई जलाशय न होने के कारण निरंकारी मंडल द्वारा राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल , शिशु अस्पताल जनाना अस्पताल व टी बी अस्पताल में स्वच्छता अभियान जिला संयोजक निरंकारी सोमनाथ जी के मार्गदर्शन व सेवा दल संचालक शिली राम जी की देखरेख में निरंकारी श्रद्धालु भाई बहनों द्वारा चलाया जाएगा इस स्वच्छता अभियान के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा जी होंगे
संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशाल अभियान देशभर में 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित किया जाएगा व्यापक विस्तार के कारण यह प्रयास ऐतिहासिक स्वरूप धारण करेगा जो जल संरक्षण तथा स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावशाली रूप से पहुंचाएगा । इस पहल का मूल उद्देश्य समाज को यह अनुभूति करना है कि जल केवल संसाधन नहीं जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्तव्य है संत निरंकारी मिशन के बाबा हरदेव सिंह जी की प्रेरणादायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग में से प्रोजेक्ट अमृत का सूत्रपात किया था ।
नदियों ,झीलों, तालाबों एवं झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन हेतु समर्पित इस जनआंदोलन ने अपने प्रथम तीन चरणों में सेवा, समर्पण और सहभागिता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की है।
सतगुरु माता जी का संदेश सदैव यही रहा है कि हम इस धरती को आने वाली पिढियो के लिए पहले से अधिक सुंदर, स्वच्छ और संतुलित रूप में संजोग कर रखें स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान इस पावन संकल्प का संजीव प्रतीक है जो मानव को प्रकृति, समाज और आत्मा से जोड़ते हुए करुणा, संतुलन और सौहार्द से परिपूर्ण भविष्य की और मार्गदर्शन करता है ।

0
91 views