
दस वर्ष से बिछड़ी रानी को अपना घर आश्रम में पति से मिलाया
कोटा शहर के नयापुरा क्षेत्र में सात वर्ष पूर्व लावारिस अवस्था में सड़क के किनारे इधर उधर भटकती एक मानसिक विमंदित महिला के विषय में प्रतिभा शर्मा द्वारा अपना घर आश्रम में सूचित किया गया।जिसपर तुरंत रेस्क्यू टीम द्वारा उसे अपना घर आश्रम में आश्रय दिया गया।इस मानसिक विमंदित महिला ने अपना नाम रानी बताया लेकिन परिवार के विषय में वह अन्य कोई जानकारी देने में वह सक्षम नहीं थी ।
यहाँ उसकी निरंतर चिकित्सा और देखभाल की गई जिसके परिणाम स्वरूप वह कुछ दिनों पूर्व रानी प्रभुजी में अपने परिवार के विषय में बताया तो अपना घर आश्रम की काउंसलिंग टीम ने उसके बताए हुए पते के अनुसार वहाँ के थाने में संपर्क किया तो मालूम हुआ कि दस वर्ष पूर्व विदिशा मध्यप्रदेश के पठार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है।इस रिपोर्ट के माध्यम से परिजनों को सूचित किया गया तो पति बबलू ,सूचना प्राप्त होते ही वह अपने भाई मथरू के साथ विदिशा से कोटा के लिए रवाना हो गया।
यहाँ अपनी पत्नी को स्वस्थ देखकर उसकी आँखें छलक गई।रानी के पति बबलू में बताया कि उसकी पत्नी 2016 से लापता थी,जिसकी रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज कराने के साथ ही स्वयं भी उसे ढूंढा लेकिन सफलता नहीं मिली ।उसने बताया कि उसकी दो बेटी हैं जिनसे से एक बेटी की शादी भी कुछ समय पूर्व ही उन्होंने की है।वे सभी रानी के मिलने की उम्मीद ही छोड़ चुके थे लेकिन अपना घर से इसके स्वस्थ होने की सूचना पर पूरे परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई ।