logo

नयनदहल्ली रेलवे स्टेशन पर चार एक्सप्रेस ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव को हरी झंडी

बेंगलुरु (दलपतसिंह भायल ) शहर के नयनदहल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव (एक्स्ट्रा स्टॉप) को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
इन ट्रेनों में मैसूर-KSR सिटी चामुंडी एक्सप्रेस, मैसूर-बगलकोट बसवा एक्सप्रेस, तूतीकोरिन-मैसूर एक्सप्रेस तथा मैसूर-पंडारपुरा गोल गुंबज एक्सप्रेस शामिल हैं।
इस अवसर पर रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही गोविंदराजनगर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
वक्ताओं ने कहा कि नयनदहल्ली स्टेशन पर इन ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे आवागमन में सुविधा बढ़ेगी और स्थानीय निवासियों को सीधे प्रमुख शहरों से बेहतर रेल संपर्क प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने इस पहल का स्वागत किया और रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

0
12 views