जांजगीर के पूर्व जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल अब बने IAS: मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर
रायपुर/जांजगीर: छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के गौरव और जांजगीर-चाँपा जिले में जिला पंचायत सीईओ के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले श्री तीर्थराज अग्रवाल को भारत सरकार ने पदोन्नत कर IAS कैडर (2024 बैच) में शामिल किया है।
तीर्थराज जी के कार्यकाल के दौरान जांजगीर में हुए विकास कार्यों और उनके मिलनसार स्वभाव के कारण, उनके इस प्रमोशन से उनके मित्रों और सहयोगियों में भारी उत्साह है। इलाही मोहम्मद ने उन्हें अपनी ओर से विशेष बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है।
यह न केवल तीर्थराज जी के लिए, बल्कि उनके सभी चाहने वालों के लिए भी एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है।