logo

जालौन: सहायक अध्यापक हत्याकांड का 72 घंटे में खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार


जालौन। जनपद में हुए सहायक अध्यापक हत्याकांड का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक महिला सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई नदीगांव थाना पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वजह रुपयों का लेनदेन था। आरोपियों ने शिक्षक को पैसे देने के बहाने बुलाया और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने शिक्षक को मध्यप्रदेश ले जाकर हत्या की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। मामले के खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस की तेज कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है।

37
1774 views