
बसंत पंचमी पर मासिक भंडारा सिद्ध बाबा बालक नाथ जी का सेक्टर 11 में
चंडीगढ़ पंचकूला (आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा-/ रक्षत शर्मा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा) :- सिद्ध जोगी सेवा चौरीटेबल ट्रस्ट रजि पंचकूला द्वारा मासिक क्रमबद्ध सिद्ध बाबा बालक नाथ जी दा प्रशाद का आयोजन इस बार बसंत पंचमी को सेक्टर 11 में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट के प्रमुख सलाहकार पंडित आरके शर्मा जी तथा प्रमुख विक्रांत शर्मा ने बताया कि बंसत पंचमी 23 जनवरी, दोपहर को बाबे दा प्रशाद का आयोजन किया जाएगा।जिसमें देशी घी का हलवा, चावल, कढी, चपाती, सफेद चने का प्रशाद होगा। ट्रस्ट हर महीने कारोना काल के समय से लगातार इस मिशन को जारी रखे हुआ है। और आगे भी ये प्रथा ऐसे ही जारी रहेगी। सिद्ध जोगी सेवा चौरीटेबल ट्रस्ट कार्यक्रम कमेटी पंचकूला के प्रधान निर्मल लुवाणा ने बताया कि इस मौके पर दक्षिण मुखी गज पर सवार शानिदेव पूजन भी किया जाएगा क्योंकि इस मंदिर में इसी दिन शनिदेव जी की मूर्ति की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठिता हुई थी। और ट्रस्ट सभी मंदिरों में सिद्ध जोगी बाबा बालकनाथ जी की मूर्ति स्थापना का भी प्रचार प्रसार और प्रयास करेगा।