logo

रानीपुरिया ने विधानसभा में खिलाड़ियों की नियुक्ति पर पूछे सवाल

विधानसभा में मनोहर थाना क्षेत्र के विधायक गोविंद रानीपुरिया ने खिलाड़ियों की नियुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए। उन्होंने पूछा कि 'आउट ऑफ टर्न' नीति के तहत किन-किन स्तर के खिलाड़ियों को सूचीबद्ध किया जाएगा, ताकि हर वर्ग और श्रेणी के खिलाड़ियों को राहत मिल सके।
विधायक ने यह भी जानना चाहा कि क्या अप्रैल 2021 से विभिन्न श्रेणियों में कुल 229 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति दी गई है। यदि हां, तो बाकी बचे खिलाड़ियों को कब तक नियुक्ति देने पर विचार किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी पूछा कि क्या खेल कोटे में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के अलावा, राज्य या क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी इस कोटे के लिए पात्र होंगे।
इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार जून तक शेष बचे खिलाड़ियों को 'आउट ऑफ टर्न' नीति के तहत नियुक्ति देने का कार्य पूरा कर लेगी।

Aima media jhalawar

0
46 views