logo

नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी आकर्षण का केंद्र, उमड़े श्रद्धालु

अग्रसेन ऐश्वर्या कॉलोनी स्थित नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का विशेष शृंगार कर 12 ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक झांकी सजाई गई।
मंदिर परिसर को सजावट से सुसज्जित किया गया, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में मंदिर समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ईशा सुमन ने भगवान के शृंगार में विशेष योगदान दिया। वहीं चंद्रशेखर श्रोत्रिय ने भगवान भोलेनाथ की स्तुति प्रस्तुत कर आरती में सहभागिता निभाई। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष जी.एस. राठौर, डॉ. सुमेर सिंह, रमेशचंद्र सेन, जितेंद्र भाटिया, के.बी. पाटीदार, कोषाध्यक्ष देवेंद्र द्विवेदी, गजेंद्र मीणा, रामचंद्र मीणा, आशीष विजय, उदय सिंह, अमित नागर एवं शंकर रावल सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Aima media jhalawar

0
99 views