logo

बंदी के दिन भी खुल रही मार्केट उपजिलाधिकारी जालौन की चुप्पी पर उठे सवाल

राजू पाटकार

जालौन। तहसील क्षेत्र में शासन द्वारा घोषित बंदी के बावजूद बाजार खुले रहने का मामला लगातार सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बंदी के दिन भी कई दुकानदार बेधड़क अपनी दुकानें खोल रहे हैं, जिससे शासन के आदेशों की खुलेआम अवहेलना हो रही है।
इस संबंध में नागरिकों द्वारा जालौन उपजिलाधिकारी (SDM) को लिखित शिकायत पत्र भी दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि बार-बार अवगत कराने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई सख्ती नहीं दिखाई जा रही, जिससे दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बंदी का उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना और नियमों का पालन कराना है, लेकिन जब जिम्मेदार अधिकारी ही उदासीन बने रहें तो आदेशों का कोई महत्व नहीं रह जाता।
लोगों ने मांग की है कि बंदी के दिन बाजार खोलने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए जाएं।

160
8352 views