logo

देवघर : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित देवघर ।

देवघर धनंजय कुमार।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नपा०) सह जिला दण्डाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
यह नियंत्रण कक्ष जनशिकायत कार्यालय, देवघर में स्थापित किया गया है, जो जिला कंट्रोल रूम के बगल में स्थित है। यह कोषांग 24×7 कार्यरत रहेगा, ताकि चुनाव से संबंधित सभी गतिविधियों की निगरानी की जा सके और आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके।
जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि यदि किसी व्यक्ति अथवा मतदाता को नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या सूचना देनी हो, तो वे दूरभाष संख्या 06432-291295 अथवा मोबाइल नंबर 8987611110 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

0
0 views