logo

प्रेम चन्द्र राय शाखा अध्यक्ष एवं एम एम तिवारी शाखा मंत्री निर्वाचित

गोरखपुर। दिनांक 15.02.26 को पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन राप्ती नगर शाखा की मासिक बैठक अत्यंत हीं सौहार्दपूर्ण एवं खुशनुमा माहौल में सम्पन्न हुआ। इसमें विभिन्न पदाधिकारियों ने अत्यंत हीं महत्वपूर्ण जानकारी दी। श्री मुन्नी लाल गुप्ता ने 22 मार्च को होने वाले विशेष कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सदस्यों को प्रेरित किया एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बुलेटिन के महत्व को भी समझाया एवं उसे हिफाजत से रखने की सलाह दी। श्री दयाशंकर ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स बताए। श्री ए के कोहली ने भी विशेष कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। श्री एस पी सिंह ने खेल कूद एवं स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री पुरूषोत्तम सिंह बहुत सारी कानूनी जानकारी दी। श्री भानु प्रकाश नारायण ने डीजिटल फ्राड की जानकारी दी एवं उससे बचने के उपाय बताए। श्री डी एम त्रिपाठी ने एकजुटता एवं परस्पर सहयोग पर बल दिया। शाखा मंत्री श्री एम एम तिवारी ने खुश रहने के तरीके एवं आपसी प्रेम बढ़ाने पर बल दिया।शाखा के नव निर्वाचित सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। नव निर्वाचित सदस्यों की सूची निम्नलिखित है
1.श्री प्रेम चन्द्र राय अध्यक्ष
2.श्री एम एम तिवारी शाखा मंत्री
3.श्री अशोक कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष
4.श्री दिनेश शरण वरिष्ठ उपाध्यक्ष
5.श्री महेन्द्र लाल श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष
6.श्री आर एन सी श्रीवास्तव अपर शाखा मंत्री
7.श्री उमेश चन्द्र सिंह उपाध्यक्ष
8.श्री बी बी मल्ल उपाध्यक्ष
9.श्रीमती आभा अग्रहरि संयुक्त मंत्री,(महिला प्रभाग )
10.श्री अरूण कुमार श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री (संगठन)
11.श्री रमा कान्त सिंह संयुक्त मंत्री (हित)
कार्यक्रम का सफल संचालन शाखा मंत्री श्री मयंक मोहन तिवारी ने किया।

67
2633 views