logo

राज्य स्तर कुश्ती प्रतियोगिता में शिवानी बैरागी एवं चंचल लोहार पहलवान का हुआ चयन

*राज्य स्तर कुश्ती प्रतियोगिता में शिवानी बैरागी एवं चंचल लोहार पहलवान का हुआ चयन*

*उज्जैन/गिरधारी गेहलोत जन जन आवाज की खास खबर*

खाचरोद नगर दिनांक 15/02/2026 रविवार को कुश्ती संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 कुश्ती प्रतियोगिता उज्जैन में सम्पन्न हुई जिसमें पवन पुत्र व्यायामशाला खाचरोद के उस्ताद एवं कुश्ती कोच डॉक्टर श्याम सिंह चंद्रावत द्वारा बालिका पहलवानों को लगातार निःशुल्क प्रशिक्षण देने की बदौलत 42 किलोग्राम वजन वर्ग में शिवानी बैरागी पहलवान तथा 39 किलोग्राम वजन वर्ग में चंचल लोहार पहलवान विजेता हुई तथा राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता जबलपुर के लिए अपना चयन करवाया और अपने खाचरोद नगर का नाम रोशन किया।
इन दोनों बालिका पहलवानों के राज्य स्तरीय कुश्ती में चयन होने पर पवन पुत्र व्यायामशाला के अध्यक्ष राकेश राठौड़ सचिव प्रकाश राठौड़ ओमवीर सिंह भदौरिया तथा नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद जी भरावा ने बधाई देकर शुभकामनाएं दी।

10
1168 views