logo

गायघाट. थाना क्षेत्र के फरार 25 आरोपियों के घरों पर चिपकाया इश्तेहार

गायघाट. थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को पुलिस ने फरार अभियुक्तों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया. वर्ष 2010 से 2024 तक के अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 25 अभियुक्तों के घरों पर इश्तहार चस्पा किया गया. पुलिस टीम ढोल-नगाड़े के साथ धोबौली, लोहबंदरा, लक्ष्मण नगर, खजुरी और महमदपुर सूरा समेत अन्य गांवों में पहुंची. अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. थानाध्यक्ष सरूण कुमार मंडल ने बताया कि सभी फरार अभियुक्तों को कुछ मयुक्ता का कुछ माह पूर्व न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का नोटिस दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में उन्होंने समर्पण नहीं किया. चेतावनी दी कि 15 दिनों के भीतर संबंधित अभियुक्त कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी

6
47 views