logo

बांका “धोरैया में भीषण सड़क हादसा | कुर्मा पचगाछी मार्ग पर आमने-सामने टक्कर | 3 घायल, 1 गंभीर”

धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में घायल तीन युवकों का इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने तत्काल प्राथमिक उपचार करते हुए स्थिति का आकलन किया। अस्पताल में मौजूद लोगों से पूछताछ के दौरान दुर्घटना की जानकारी सामने आई।
बताया गया कि हादसा धोरैया प्रखंड के कुर्मा पचगाछी मार्ग पर हुआ। रोहित कुमार (19 वर्ष), पिता जनार्दन यादव, ग्राम राजबांद एवं आशीष आनंद (24 वर्ष), पिता अशोक कुमार गुप्ता, ग्राम राजबांत — दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर धोरैया से कुर्मा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई, जिससे तीनों युवक घायल हो गए।
दूसरी बाइक पर सवार जियउल (25 वर्ष), पिता फारूक, ग्राम कोयला, प्रखंड हनवाड़ा, झारखंड के निवासी बताए जाते हैं। चिकित्सकों के अनुसार रोहित कुमार और आशीष आनंद की स्थिति स्थिर है, जबकि जियउल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बेहतर उपचार के लिए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही धोरैया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक पूछताछ के बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को जब्त करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने कुर्मा पचगाछी मार्ग पर यातायात नियंत्रण, नियमित पुलिस गश्ती तथा तेज रफ्तार पर सख्ती की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
संवाददाता – अंग संदेश
व, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन आवाज जन जन
की आवाज
जय हिंद, जय भारत🇳🇪

1
59 views