logo

*अबोहर सैन्य स्टेशन में पूर्व सैनिक रैली का आयोजन*

मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । वीर माताओं,वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण तथा उनसे बातचीत करने के उद्देश्य से 15 फरवरी 2026 को अबोहर मिलिट्री स्टेशन में पूर्व सैनिक रैली आयोजित की जा रही है,जिसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों,वीर नारियों और उनके आश्रितों की शिकायतों को दूर करना है।
रैली से फ़ाज़िल्का,श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट,श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों की 13 तहसीलों के पूर्व सैनिकों को लाभ मिलेगा। सभी को एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी  हेल्थ  स्कीम चिकित्सा सुविधाओं,पेंशन संबंधित मामलों,पुनर्वास,रोजगार अवसरों तथा केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इस रैली में सैन्य एवं नागरिक विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित किए जाएंगे,जिनमें चिकित्सा परामर्श, दस्तावेज़ सत्यापन,शिकायत निवारण और अधिकार संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध रहेगा। यह पहल हमारे वेटरन्स व वीर नारियों को अधिकतम सहायता और सहज पहुँच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

0
0 views