उज्जैन दिनांक 14 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि के पावन अवसर
*उज्जैन | दिनांक 14 फरवरी 2026* उज्जैन/गिरधारी गेहलोत जन जन आवाज की खास खबर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दिनांक 15 फरवरी 2026 को मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। मीडिया प्रतिनिधियों हेतु दोपहर 2:00 बजे से निम्न स्थलों पर बसें उपलब्ध रहेंगी — 1)प्रेस क्लब उज्जैन 2) ग्रैंड होटल उज्जैन 3)मन्नत गार्डन पार्किंग उज्जैन निर्धारित समयावधि के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को बस के माध्यम से पिक-अप एवं ड्रॉप-ऑफ सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे दर्शन व्यवस्था सुगम एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके। सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे अपने वैध परिचय पत्र के साथ निर्धारित समय में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करें।