logo

हिमाचल के एम्स में जोड़ो घुटनों का इलाज सरल सस्ता संभव आधुनिक तकनीक से

चंडीगढ़ धर्मशाला 14 फरवरी 2026 आरके विक्रमा शर्मा देशराज शर्मा --- हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं का प्रदेश है यहां जोखिम से जूझने का स्थानीय लोगों में अलग ही तरीके का स्वभाव और धैर्य सहित आत्मिक विश्वास भरा शारीरिक बल है। अब एम्स हास्पिटल जिला बिलासपुर में बिना बड़े चीरे के ही जोड़ों की सर्जरी किए जाने की सुविधा सुव्यवस्था.. की खबर ने पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

घुटने, कंधे और टखने के दर्द से मरीजों को पीड़ा और बीमारी सहित आर्थिक तौर पर स्थायी राहत देने के लिए ही तकरीबन चार करोड़ रुपए की आधुनिक ऑर्थोस्कोपिक तकनीक से इलाज का तरीका हिमाचल प्रदेश में स्थापित किया जा रहा है।

घुटने, कंधे और टखने के दर्द से मरीजों को मिलेगी स्थायी राहत, चार करोड़ की आधुनिक मशीनरी स्थापित की गई है।।

ऑर्थोस्कोपिक तकनीक से बदलेगा इलाज का तरीका हिमाचल के पीड़ित प्रभावित मरीजों को दूसरे प्रांतों में जाने की जरूरत नहीं रहेगी। बल्कि दूसरे प्रति के लोग भी इस तकनीक का लाभ उठाएंगे।। बताते चलें कि आज देश भर में जोड़ों के दर्दन से विशेष कर रखना घुटने आदि की पीड़ा से राहत दिलाने के नाम पर आर्थोपेडिक डॉक्टर दोनों हाथों से चांदी कूट रहे हैं। और लोगों के शरीरों के साथ साथ उनकी जमा पूंजी से खिलवाड़ कर रहे हैं। यह भी सच है कि पांचो उंगलियां एक जैसी नहीं है।।

7
1515 views