logo

खरखरी में वित्तीय साक्षरता कैंप:आरबीआई के वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया

तिसरी: आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार फरवरी माह में वित्तिय साक्षरता सप्ताह गावां सीएफएल के तिसरी प्रखण्ड के खरखरी पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण शिविर का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य था! KYC – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम थीम पर वित्तीय जागरूकता सत्र मेगा कैंप का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को KYC की आवश्यकता, इसके लाभ तथा सुरक्षित बैंकिंग में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। सत्र के दौरान केंद्रीय KYC रजिस्ट्री (CKYC), खाता स्वच्छता एवं अनुशासन पर भी प्रकाश डाला गया साथ ही फ्रॉड, डिजिटल फ्रॉड के बारे मे भी लोगो को जागरूक किया गया। बीसी गोबिंद कुमार एवं सैंकड़ो ग्रामीण उपस्थित हुए। CLF इंचार्ज गौतम कुमार एवं ट्रेनर बबन कुमार राय द्वारा बताया गया कि सही KYC, खाता अनुशासन और सतर्कता से ही वित्तीय धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर KYC अपडेट रखने और सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार करने को कहा गया। KYC, CKYC के बारे में विस्तार पूर्वक ग्रामीणों को बताया गया और बैंक के प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताया गया। साथ ही लोगों के बीच क्विज प्रतियोगिता किया गया जिसमे सही जवाब देने वाले लोगों को RBI की ओर से पुरस्कृत भी किया गया

5
563 views