logo

ग्राम ऐंती में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम संपन्न

ग्राम ऐंती में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम संपन्न

जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जल जीवन मिशन के अंतर्गत मुरैना विकासखंड की ग्राम पंचायत ऐंती में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्री श्याम सुंदर ने अपने संबोधन में कहा कि अब गांव की सभी महिलाओं को नल के माध्यम से घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। किसी भी महिला को दूरस्थ स्थान से पानी भरकर लाने की आवश्यकता नहीं रही, जो अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्प है कि जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रत्येक घर तक नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल पहुँचे। अब महिलाओं को सिर पर गगरी रखकर दूर तक पानी लाने की कठिनाई से मुक्ति मिल रही है।
ग्राम में नल-जल योजना के सुचारु संचालन पर ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा जल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें समुदाय की महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम पंचायत सरपंच ने ग्रामीण महिलाओं के साथ सिर पर कलश रखकर जल जागरूकता रैली का नेतृत्व किया। सभी उपस्थित जनों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत मुरैना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय वर्मा, उपखंड मुरैना के सहायक यंत्री श्री आर.पी. बाजपेयी, जिला समन्वयक श्री हाकिम सिंह वरुण, विकासखंड समन्वयक श्री राजेश सिंह धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh

81
1844 views