वृद्धाश्रम मुरैना में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया
वृद्धाश्रम मुरैना में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती संगीता मदान की अध्यक्षता में 11 फरवरी को वृद्धाश्रम मुरैना में जिला चिकित्सालय मुरैना के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया।
आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक दल द्वारा उपस्थित वृद्धजनों एवं नेत्रहीन विद्यालय मुरैना के बच्चों को सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकों जिला चिकित्सालय मुरैना के माध्यम से निःशुल्क दवाएं भी वितरित कराई गई। स्वास्थ्य शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला चिकित्सालय मुरैना से डॉ. आशीष अग्रवाल, एन.सी.डी. प्रभारी ऑफिसर श्री सचिन पचौरी, फिजियोथेरेपिस्ट श्री विकास सविता एवं स्वास्थ्य विभाग मुरैना का पैरामेडिकल स्टाफ एवं वृद्धाश्रम मुरैना के वृद्धजन उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh