logo

लोनी: पत्रकार आकाश गौड़ को जान से मारने की धमकी, अंकुर विहार थाने में ज्ञापन; संगठनों ने की कड़ी निंदा

लोनी, 11 फरवरी 2026: स्थानीय पत्रकार आकाश गौड़ को नंदकिशोर गुर्जर ने फोन पर जान से की धमकी दी। आकाश ने एक खबर कवर करने के लिए मौके पर पहुंचे थे, जहां गुर्जर ने गुस्से में उन्हें धमकी भरी कॉल की। इस घटना के बाद आकाश ने अंकुर विहार थाने में ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।पत्रकार संगठनों ने इस कृत्य की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले मीडिया पर इस तरह का हमला असहनीय है। संगठनों का मानना है कि पत्रकार सुरक्षित रहेंगे तभी देश की खबरें निष्पक्ष और ऑर्गेनिक तरीके से जनता तक पहुंचेंगी। वरना, सोशल मीडिया पर नेता खुद प्रचार कर जनता को भ्रमित करेंगे।समर्थकों ने मांग की है कि पत्रकारों पर हमले रोकने के लिए सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू किया जाए। नेताओं द्वारा पत्रकारों को 'लॉलीपॉप' देकर अपने कार्यों का प्रचार कराने से सच्ची पत्रकारिता प्रभावित हो रही है।कमेंट में बताएं: क्या यह विरोध जायज है? पत्रकार सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जाएं?

31
5134 views