logo

भारत जोड़ो पार्टी का स्थापना दिवस 20 से 22 फरवरी तक मनाया जाएगा

भारत जोड़ो पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर 20, 21 एवं 22 फरवरी 2026 को तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार यह आयोजन देशभर में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा।

पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली जी के निर्देश पर सभी राज्यों, जनपदों, क्षेत्रों एवं विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की गई है। वहीं राष्ट्रीय महासचिव माननीय सैयद नाजिम अली जी ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों और सदस्यों को निमंत्रण देते हुए स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के नाम का केक काटकर और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाएं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थापना दिवस को एकता, सेवा और संकल्प के संदेश के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है।

पार्टी नेतृत्व ने कहा कि यह अवसर संगठन की मजबूती, आपसी भाईचारे और जनसेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने का है।

जय भारत जय संगठन

3
3737 views