
*हैरान कर देगी यह खबर घर की छत पर कैसे पहुंचा ट्रक*
*अनोखा कारनामा : सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा*
*धौलपुर* ।जिले में इन दिनों एक अनोखा और रोचक नज़ारा लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जिले से जुड़ा एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर की छत पर पूरा ट्रक बना हुआ दिखाई दे रहा है। इस ट्रक पर बड़े-बड़े अक्षरों में *S L R Dholpur* लिखा हुआ है, जिसे देखकर पहली नज़र में कोई भी हैरान रह जाता है। दरअसल, इस ट्रक को बिल्डिंग मेटेरियल के जरिए कारीगरों ने बनाया, जो हूबहू असली ट्रक की तरह दिखता है।
*मकान की छत पर बना दिया ट्रक !*
यह अनोखा ट्रक नेशनल हाईवे 44 (NH-44) पर स्थित टीम मोटर्स के सामने एक निजी मकान की छत पर बनाया गया है। जिस मकान मालिक ने बिल्डिंग मटेरियल के जरिए कारीगरों से बनवाया। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों की नजर जैसे ही इस घर की छत पर पड़ती है, वे स्वतः ही रुककर इसे देखने लगते हैं। कई लोग तो इस अनोखे दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।जिससे यह तेजी से वायरल हो गया है। इधर, मकान मालिक ने बताया कि यह आइडिया उसे अपने मकान को डिफरेंट प्रदर्शित करने के लिए आया। इसके लिए उसने कारीगरों को कहा कि उसकी छत पर इस तरह का निर्माण किया जाए जो हूबहू असली ट्रक की तरह हो।
*ट्रक पूरी तरह वास्तविक ट्रक की आकृति में तैयार किया गया*
छत पर बनाया गया यह ट्रक पूरी तरह वास्तविक ट्रक की आकृति में तैयार किया गया है। आकार, बनावट और रंग-रूप देखकर ऐसा लगता है, मानो कोई ट्रक सचमुच घर की छत पर खड़ा हो। यही वजह है कि लोग इसे देखकर पहले तो भ्रमित हो जाते हैं और फिर इसकी रचनात्मकता की सराहना किए बिना नहीं रहते। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोगों में इसे लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ट्रक किसी व्यावसायिक प्रचार से अधिक रचनात्मक सोच और कला का उदाहरण है।
*सेल्फी पॉइंट के रूप में भी इस्तेमाल कर रहे हैं लोग*
कुछ लोग इसे सेल्फी पॉइंट के रूप में भी इस्तेमाल कर रहे हैं। हाईवे से गुजरने वाले यात्री खासतौर पर धीमी गति से वाहन चलाकर या रुककर इस अनोखे निर्माण को निहारते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह फोटो "धौलपुर का अनोखा ट्रक”, “छत पर खड़ा ट्रक" और *"S L R Dholpur"* जैसे कैप्शन के साथ खूब शेयर हो रहा है। कई यूजर्स इसे धौलपुर की पहचान से जोड़ते हुए शहर की रचनात्मकता की तारीफ कर रहे हैं।
*पिता की यादगार बनाने के उद्देश्य छत पर इस मॉडल का ढांचा तैयार कराया*
यही वजह है कि लोग इसे देखकर पहले तो भ्रमित हो जाते हैं और फिर इसकी रचनात्मकता कार्य की सराहना करते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोगों में इसे लेकर उत्सुकता देखी जा रही है. इस निर्माण के मालिक तपेश शर्मा ने बताया यह डिजाइन उनके पिता के शौक पूरा करने के लिए बनवाई गई है.
*अनोखे ट्रक निर्माण में लगभग 5-6 लाख रुपए की लागत आई*
उनके पिता की पहली ट्रक गाड़ी का यही नंबर था, जिसे यादगार बनाने के उद्देश्य छत पर इस मॉडल का ढांचा तैयार कराया गया है. SLR का अर्थ शर्मा रोड लाइन से जो ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का नाम है। वर्तमान में उनके पास 28 से 30 गाड़ियां संचालित है. इस अनोखे ट्रक निर्माण में लगभग 5-6 लाख रुपए की लागत आई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ट्रक किसी व्यावसायिक प्रचार से अधिक रचनात्मक सोच और कला का उदाहरण है।