logo

सहसवान के डीपी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एक दिवसीय शिविर संपन्न

संवाददाता: देव ठाकुर

बदायूं | सहसवान स्थित डीपी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में प्रथम एकदिवसीय शिविर आयोजित कर मतदाता जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान 18 वर्ष पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने के लिए पंजीकृत किया गया।मुख्य अतिथि एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राचार्य डॉ. भारत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में डॉ. जायसवाल ने कहा कि विकसित भारत की दिशा में सशक्त लोकतंत्र की स्थापना जरूरी है जिसके लिए शत-प्रतिशत मतदान आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं से मतदाता बनने के साथ ही हर चुनाव में मतदान का संकल्प लेने का आह्वान किया। संगोष्ठी को कार्यक्रम अधिकारी दिव्यांश सक्सैना, अभिषेक अवंतिका चांडक्य शिक्षक महीपाल सिंह, ज्ञानेंद्र कश्यप, विनोद यादव, आदि ने भी संबोधित किया। इस आयोजन से छात्रों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ी। संवाद

13
764 views