logo

बैरवा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन किशनपुरा मई माह में आयोजित किया जाएगा

मांगरोल ग्राम किशनपुरा में बैरवा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन बाबा रामदेव बेरवा विकास समिति किशनपुरा के द्वारा माह मई 2026 में आयोजित किया जाएगा। विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन समिति का गठन अति शीघ्र कर लिया जाएगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन वैदिक रिति से एवं धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। वर की आयु 21 वर्ष तथा वधू की आयु 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए। जन्मतिथि प्रमाण पत्र में विद्यालय की टी सी व मार्कशीट ही मान्य होगी। वर वधू का आधार कार्ड जन आधार कार्ड तथा माता-पिता का आधार कार्ड वह जनाधार कार्ड तथा फोटो की तीन प्रतीया लानी होगी। सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन के लिए दानदाताओं के द्वारा धनराशि की भी व्यवस्था की जा सकती है।
राम प्रसाद बैरवा सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य मांगरोल

17
1010 views