logo

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट, महाशिवरात्रि, रमजान और होली को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट

छापीहेड़ा 12 फरवरी 2026
रिपोर्ट, श्रवण कुमार अग्रवाल
महाशिवरात्रि, रमजान और होली को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक
अफवाहों से सावधान रहने की अपील, कानून से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई। आगामी महाशिवरात्रि, रमजान एवं होली पर्व को लेकर गुरुवार शाम थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक। आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी होकम सिंह मीणा ने की। बैठक में नगर परिषद प्रतिनिधि, पुलिस स्टाफ, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। थाना प्रभारी मीणा ने सभी समुदायों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने या सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में शांति, सद्भाव और एकता के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसआई काशीराम मीणा, जनप्रतिनिधि , समाजसेवी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

13
1045 views