logo

ज्योति सिंह ने अंबिका अपार्टमेंट में मांगे वोट, ऊन व सिलाई छाप पर समर्थन की अपील


हर वार्ड में प्रचार तेज, मतदाताओं से सीधा संवाद कर मांगा जनसमर्थन

ज्योति सिंह ने किया जनसंपर्क, संजीव सिंह के समर्थन में मांगे वोट

धनबाद। मजदूर नेता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह की सुपुत्री ज्योति सिंह ने धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर बालिका अंबिका अपार्टमेंट, फेज-2 क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर अपने भाई एवं मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

ज्योति सिंह ने लोगों से क्रम संख्या 28, ‘ऊन व सिलाई’ छाप पर मुहर लगाकर संजीव सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के नागरिकों से संवाद कर नगर विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा भी की गई।

अभियान के दौरान समर्थकों ने भी घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया और प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया। नगर निगम चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं।

19
1191 views