logo

जनपद स्तरीय पाककला प्रतियोगिता में विशेश्वरगंज प्रथम

बहराइच 12 फरवरी। जनपद स्तरीय पाक कला का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय अमीर माह में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि वित्त एवम लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा वीरेश कुमार वर्मा रहे। निर्णायक मंडल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहराइच के प्रधानाचार्य एवं गृह विज्ञान के प्रवक्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी विकास खंडो से चयनित रसोईया ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम पुरस्कार विकासखंड विशेश्वरगंज की रसोइयों ने, द्वितीय पुरस्कार विकासखंड फखरपुर की रसोइयों ने तथा तृतीय पुरस्कार नगर क्षेत्र की रसोइयों ने प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में रू. 3500 का चेक, द्वितीय पुरस्कार के रूप मे रू. 2500 का चेक तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में रू. 1500 के चेक के साथ रसोइयों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इनके अतिरिक्त सभी प्रतिभागी रसोइयों को यात्रा भत्ता के रूप में रू. 300 तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में रू. 300 खातों में आरटीजीएस के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। सभी विकासखंड के रसोइयों ने मीनू के अनुसार उत्कृष्ट पाक कला का प्रदर्शन करते हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसका निर्णय निर्णायक मंडल में शामिल राजकीय इंटर कॉलेज की प्रवक्ता नीतू राय द्वारा किया गया।
समस्त कार्यक्रम जिला समन्वयक मध्यान भोजन योजना राकेश कुमार मिश्र की देखरेख में संपादित हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश कुमार वर्मा ने सभी रसोइयों को मीनू के अनुसार अपने विद्यालयों में स्वच्छ एवं अच्छा भोजन बनाने के साथ बच्चों के पोषण संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग से जिला समन्वयक निर्माण श्री राकेश कुमार सिंह, जिला समन्वयक निपुण संतोष कुमार सिंह, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ,अनुराग कुमार शर्मा जिला समन्वयक समेकित, शिक्षा लाल जी दुबे जिला समन्वयक इसरार खान ,कार्यालय सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी ,मोहम्मद कासिम ,रत्ना शुक्ला शशिबाला सिंह, नेहा कश्यप, कंप्यूटर ऑपरेटर मध्यानह भोजन योजना कुमारी बबिता तथा जयवीर स्पेशल एजुकेटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉकों से शिक्षक सुरूर अख्तर, गौरव शर्मा, सर्वेश कुमार, आरती साहू, सुनील कुमार, त्रियुगी नारायण ,अवधेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

0
539 views